शक्तिफार्म देवनगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय मेला और पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया जा रहा है।मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं देवनगर में आयोजित पांच दिवसीय मेला और पूजा में आस्था और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।मंदिर परिसर और मेला स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से सजाया गया है,जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा है।
पूजा-अर्चना के साथ-साथ मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,झूले, दुकानें और खानपान के स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। दूर-दराज से आए श्रद्धालु पूजा में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।हर साल की तरह इस बार भी मेले का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जा रहा है। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा,जिससे देवनगर का माहौल पूरी तरह उत्सवमय बना हुआ है।
विधान सरकार ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख पति
विधान हालदार पूजा कमेटी अध्यक्ष देव नगर
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post