कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला के सामुदायिक भवन में ₹619.66 लाख की लागत से बनने वाली ट्यूबवेल एवं ओवरहेड टैंक पेयजल योजना का विधिवत शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए मंत्री जोशी का स्वागत किया और आभार जताया।
मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जिन परियोजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका समय पर लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ मूलभूत सुविधाएं जनता तक पहुँचाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने बताया कि यह पेयजल परियोजना स्थानीय हजारों लोगों को नियमित और निर्बाध पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराएगी तथा क्षेत्र की जल व्यवस्था को मजबूत करेगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मंत्री जोशी ने नयागांव सड़क चौड़ीकरण, नवादा स्थित ब्राह्मण सभा भवन में टिन शेड और सामुदायिक भवन के लिए जनरेटर देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग से वार्ता कर सड़क मार्ग खोलने की प्रक्रिया को भी प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post