कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बांडावाली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के तहत ₹163.80 लाख के कार्यों का शिलान्यास और ₹28.67 लाख के कार्यों का लोकार्पण किया गया।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे किए जाएं, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक सड़क, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में बांडावाली में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपर्क मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य, पुश्ता एवं सीसी मार्ग निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post