देहरादून के रायवाला स्थित राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह में 15 जनवरी से वृद्ध जनों के लिए निशुल्क आवासीय सुविधा शुरू की जाएगी। इस आवास गृह में 25 वृद्ध एवं अशक्त व्यक्तियों के रहने और भोजन की पूर्ण व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग द्वारा सुविधा से जुड़ी जानकारी के लिए 7500351411 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि भोजन व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब तक पांच वृद्ध जनों का पंजीकरण किया जा चुका है। आवास गृह में वृद्ध जनों को सुरक्षित, सम्मानजनक और पौष्टिक भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
Reported By: Shiv Narayan












Discussion about this post