वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोरखा दशै–दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2025 का भव्य शुभारंभ 31 अक्टूबर से गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में होगा। यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें उत्तराखंड और नेपाल की पारंपरिक संस्कृति, संगीत और भोजन की झलक देखने को मिलेगी।
समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने प्रेस क्लब में जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष यह आयोजन नौवीं बार हो रहा है। महोत्सव का शुभारंभ मानव श्रृंखला पदयात्रा से होगा, जिसमें गोरखा समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक बिनोद चमोली और महापौर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
महोत्सव में लोकप्रिय गायक सुनील थापा और पार्वती थापा के साथ सिंधुली कलाघर के कलाकार अपने सांस्कृतिक गीतों और नृत्यों से समा बांधेंगे। इसके अलावा गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इस अवसर पर पारंपरिक हस्तशिल्प, भोजन और वेशभूषा के विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। समिति का उद्देश्य गोरखा समुदाय की संस्कृति को सहेजते हुए समाज में आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post