उत्तराखंड में चारधाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में अभी तक सरकार के पास कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं आया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि इस तरह का कोई प्रस्ताव सरकार के पास आता है तो उसका गंभीरता से अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों, संबंधित विभागों और मंत्रियों से चर्चा के बाद ही इस विषय पर निर्णय लिया जाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि सरकार धार्मिक आस्थाओं और परंपराओं का सम्मान करते हुए कानून के दायरे में रहकर ही कोई भी फैसला लेगी। सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही सरकार इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेगी।
पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post