बसभीड़ा (चौखुटिया) में ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ के अवसर पर नव प्रभात पब्लिक स्कूल में बालप्रहरी एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा आयोजित नरोत्तम तिवारी स्मृति बाल लेखन कार्यशाला का समापन हुआ। समापन अवसर पर 111 बच्चों द्वारा तैयार 16 पृष्ठों की हस्तलिखित पुस्तकों की प्रदर्शनी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही।
चार दिवसीय कार्यशाला में राजकीय इंटर कॉलेज महाकालेश्वर, राजकीय हाईस्कूल महतगांव एवं नव प्रभात पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने कविता पाठ, नुक्कड़ नाटक, समूह गीत एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, मोबाइल संस्कृति और जल संरक्षण जैसे विषयों पर प्रभावी संदेश दिए।
समापन समारोह में अतिथियों ने सभी प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया और उनकी हस्तलिखित पुस्तकों का लोकार्पण किया। वक्ताओं ने बच्चों की रचनात्मक क्षमता की सराहना करते हुए स्व. नरोत्तम तिवारी के सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post