हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने एआरटीओ विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जहां 50 से 60 ई-रिक्शाओं को सत्यापन न होने के कारण सीज किया गया। एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले सभी ई-रिक्शा चालकों और मालिकों को नोटिस जारी कर सत्यापन के निर्देश दिए गए थे।
जनपद में लगभग 12,000 ई-रिक्शा हैं, जिनमें से अब तक सिर्फ 1,500 का ही सत्यापन हो पाया है, जबकि बड़ी संख्या में वाहन अब भी बिना सत्यापन के चल रहे हैं। उन्होंने नाबालिग चालकों को लेकर सख्त चेतावनी दी और अभिभावकों से अपील की कि वे नाबालिगों को ई-रिक्शा न चलाने दें, अन्यथा दुर्घटना की स्थिति में कानूनी कार्रवाई के साथ जेल भी हो सकती है।
निखिल शर्मा (एआरटीओ हरिद्वार)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post