उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने आरोप लगाया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीक का दुरुपयोग कर उन्हें जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने खिलाफ बनाए गए कथित एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए आज वह देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे और सी ओ अनुज और sho संजीत कुमार से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।
हरीश रावत ने कहा है कि उन्हें एक सुनियोजित साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और अब उन्हें एक वीडियो में पाकिस्तानी जासूस के रूप में चित्रित किया गया है, जो न केवल आपराधिक कृत्य है बल्कि लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के लिए भी गंभीर चुनौती है।
हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post