
देहरादून शहर के मुख्य मार्ग से सवारियों को चढ़ाने और उतारने वाली प्राइवेट बसों और एग्रीगेटर द्वारा बनाया गया एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त कर ऑनलाइन संचालित हो रही प्राइवेट बसों के खिलाफ परिवहन विभाग लगातार एक्शन मोड में कार्य कर रहा है। वहीं वाहनों द्वारा की जा रही अनियमिताओं को लेकर देहरादून की आरटीओ प्रवर्तन डॉ. अनिता चमोला की अध्यक्षता में आरटीओ कार्यालय में वाहन स्वामियों और संचालकों के साथ बैठक हुई।
इस बीच डॉ. अनिता चमोला ने कहा कि इन प्राइवेट बसों से ट्रैफिक व्यवस्था खराब होने के साथ घरों और होटलों के बाहर से सवारियों को बैठाने की शिकायतें भी देखने को मिली थी जिसे लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इन प्राइवेट बस संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वो नामित पार्किंग स्थलों से ही अपनी बसों का संचालन करेंगे और अगर वो कोई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते हैं तो उसके लिए एग्रीगेटर लाइसेंस को हमारे राज्य में प्राप्त करेंगे।
डॉ. अनिता चमोला, आर.टी.ओ प्रवर्तन, देहरादून
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post