Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, पीएम मोदी करेंगे युवाओं से संवाद

Crime Patrol by Crime Patrol
August 24, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Samvad
5
VIEWS

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को देशभर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष महान हॉकी खिलाड़ी और देश के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस को युवा सहभागिता, खेल विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

‘खेलो इंडिया संवाद’ का उद्देश्य देश के युवा खिलाड़ियों और युवाओं को एक मंच पर जोड़ना है। कार्यक्रम के तहत देश के प्रत्येक जिले के दो महाविद्यालयों में ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से युवाओं को पिछले 12 वर्षों में खेल क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण बदलावों और विकास से अवगत कराया जाएगा। साथ ही खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर युवाओं के विचार, सुझाव और आकांक्षाएं भी सुनी जाएंगी।

1600 स्थानों पर 8 लाख से अधिक युवाओं से जुड़ेंगे पीएम मोदी

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। 27 अगस्त को प्रधानमंत्री देशभर के करीब 1600 स्थानों पर मौजूद 8 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड में भी कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों में ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित किया जाएगा। इनमें राजकीय पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग, ग्राफिक एरा देहरादून, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर, डीवीएस कॉलेज देहरादून, फॉनिक्स यूनिवर्सिटी रुड़की, एशियन एकेडमी पिथौरागढ़, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी, उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी हल्द्वानी, पीजी कॉलेज उत्तरकाशी, पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि और पीजी कॉलेज जखोली शामिल हैं।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों और युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुबह 10 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर युवा संवाद पर केंद्रित रहेगा।

युवाओं और खिलाड़ियों के बीच होगा संवाद

युवा संवाद के दौरान माय भारत स्वयंसेवकों, माय भारत एनएसएस और स्थानीय खिलाड़ियों के बीच विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें पिछले 12 वर्षों में देश के खेल बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव और भारत में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा की जाएगी।

इसे भी पढ़ें

Corbett

कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

October 10, 2026
Meeeting

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके

October 10, 2026
festive season

त्योहारी सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त

October 10, 2026
Apple Festival

नाबार्ड के ‘सेब महोत्सव 3.0’ में 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री

October 10, 2026

इसके बाद करीब 15 मिनट का युवा संवाद आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव और आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा। युवाओं से प्राप्त सुझावों को क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कराया जाएगा।

चार प्रमुख विषयों पर होगी चर्चा

युवा संवाद के दौरान चार प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। इनमें जमीनी स्तर तक बेहतर खेल सुविधाएं, कोचिंग और अवसर पहुंचाकर खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना शामिल है।

इसके अलावा 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं को तैयार करने, वैज्ञानिक तरीके से प्रतिभा पहचान और खिलाड़ी विकास पर भी चर्चा होगी। युवा नेतृत्व और शासन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ ही विकसित भारत के लिए युवा सशक्तिकरण पर भी विचार साझा किए जाएंगे।

युवाओं को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर युवाओं को वीबीवाईएलडी क्विज राउंड में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को मंच देने और खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

दो माह का वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Next Post

SIR बैठक में पूर्व और मौजूदा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक, धरने पर बैठे विधायक

Next Post
meeting

SIR बैठक में पूर्व और मौजूदा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक, धरने पर बैठे विधायक

Banshidhar Bhagat

रामनगर: सरस मेले में पहुंचे बंशीधर भगत, महिला समूहों के उत्पादों की सराहना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

AIIMS

एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंड के मरीजों के लिए अलग ओपीडी पंजीकरण काउंटर शुरू

3 months ago
Haridwar

लाइसेंसी हथियारों पर प्रशासन की कड़ी नजर, दुरुपयोग पर सीधी कार्रवाई

8 months ago
Letter

पौड़ी–कोटद्वार हाईवे दो दिन बंद, यातायात रहेगा प्रभावित

9 months ago
Doon Medical College

दून मेडिकल कॉलेज में हुड़दंग मामले पर प्रशासन सख्त

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
  • लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके
  • त्योहारी सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Corbett

कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

October 10, 2026
Meeeting

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके

October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol