Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

भुगतान नहीं मिलने से जल जीवन मिशन के ठेकेदारों में रोष, सरकार से जल्द समाधान की मांग

Crime Patrol by Crime Patrol
July 23, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Amit
1
VIEWS

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को चंदननगर स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने की। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत कार्य कर रहे ठेकेदारों के लंबित भुगतान, योजनाओं की स्थिति और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई गई।

अमित अग्रवाल ने बताया कि सचिव पेयजल, उत्तराखंड शासन से मुलाकात के बाद यह बैठक बुलाई गई। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से ठेकेदार सचिवालय, राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM), जल निगम और जल संस्थान के लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, जबकि ठेकेदार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने सचिव से मांग की है कि उनके पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री और पेयजल मंत्री से जल्द मुलाकात कराई जाए, ताकि लंबित समस्याओं का समाधान हो सके। उनका कहना था कि भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण ठेकेदारों में भारी रोष है और स्थिति गंभीर होती जा रही है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत कार्य करने वाले ठेकेदारों, मजदूरों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं का आर्थिक संकट गहरा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एमएल फाइल, आरपीडब्ल्यूएसएस आईडी, स्वजल आईडी, सुजलाम आईडी और एसएनए पोर्टल सहित विभिन्न प्रक्रियाओं में ठेकेदारों से पूरा सहयोग लिया, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया।

उन्होंने दावा किया कि भारत सरकार से लगभग तीन महीने पहले 32 करोड़ रुपये प्राप्त होने के बावजूद राज्य सरकार उनका उपयोग नहीं कर सकी, क्योंकि स्पर्श पोर्टल पर योजनाओं का डेटा अपडेट नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यभर में जल जीवन मिशन के तहत करीब 2,000 करोड़ रुपये का भुगतान ठेकेदारों पर बकाया है।

अमित अग्रवाल ने कहा कि अधिकांश योजनाओं में ग्रामीणों को पिछले दो वर्षों से पेयजल आपूर्ति दी जा रही है और विभाग द्वारा उनसे बिल भी वसूले जा रहे हैं। बावजूद इसके ठेकेदारों का भुगतान लंबित है। उन्होंने यह भी कहा कि वन भूमि और राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित स्वीकृतियों में देरी तथा समय पर भुगतान न होना कई परियोजनाओं के अधूरे रहने का मुख्य कारण है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि टीपीआई (थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन) और हर घर जल प्रमाणीकरण ठेकेदारों के अनुबंध का हिस्सा नहीं है, फिर भी इनकी जिम्मेदारी भी ठेकेदारों पर डाली जा रही है। कई स्थानों पर ठेकेदारों ने स्वयं प्रयास कर 75 प्रतिशत तक प्रमाणीकरण कराया, जबकि अंतिम प्रमाणन ग्राम प्रधानों के माध्यम से होना है।

बैठक में ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि भुगतान नहीं होने की स्थिति में वे योजनाओं के संचालन, अनुरक्षण और रखरखाव का कार्य नहीं करेंगे। उनका कहना था कि अब यदि किसी योजना को नुकसान होता है या पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित अधिकारियों की होगी।

इसे भी पढ़ें

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
District Cooperative

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

September 8, 2026
scholarships

CM धामी ने बांटी छात्रवृत्ति, 13 शिक्षक और NSS समन्वयक सम्मानित

September 8, 2026

एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और जल शक्ति मंत्रालय से हस्तक्षेप कर जल जीवन मिशन के अंतर्गत लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने की मांग की है, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे ठेकेदारों को राहत मिल सके।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

सीएम धामी ने पीएम मोदी के फैसले को सराहा, बोले- युवाओं के भविष्य की होगी बेहतर सुरक्षा

Next Post

देहरादून में सफाई कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी

Next Post
workers

देहरादून में सफाई कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी, मांगें पूरी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी

Meeting

आयुष विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री मदन कौशिक के निर्देश, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण पर जोर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Doon Police

दून हॉस्पिटल फायरिंग: मास्टरमाइंड काव्यांश धामा गिरफ्तार

10 months ago
Subhodh Uniyal

‘ब्लैक हरेला’ विरोध पर वन मंत्री का पलटवार, बोले- कुछ लोगों को है ‘छपास की बीमारी’

2 months ago
बरसात के कारण पीएमजीएसवाई की बाधित सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

बरसात के कारण पीएमजीएसवाई की बाधित सड़कों की समीक्षा करते ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी।

1 year ago
Dharali

धराली में हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री व मरीजों का रेस्क्यू जारी

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन
  • चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश
  • जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनजीत रावत को गणेश जोशी की बधाई, बोले- सहकारिता होगी और मजबूत

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

meeting

देहरादून में दो दिवसीय समीक्षा बैठक और ‘जीएसटी संवाद’ का आयोजन

September 8, 2026
Meeting

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने नेताओं को दिए जरूरी निर्देश

September 8, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol