
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देश के युवाओं के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह निर्णय लाखों विद्यार्थियों की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य की सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखना और युवाओं के विश्वास को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
सीएम धामी ने विश्वास जताया कि फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना से पेपर लीक से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण होगा। इससे दोषियों को समयबद्ध और कठोर दंड मिलेगा तथा भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है और यह फैसला परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता को और मजबूत करेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय को परीक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post