
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए मैदान में उतरने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में जनपद के शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्ग तक व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। बीएचईएल क्षेत्र में सेक्टर चार, एसओजी ऑफिस, खोखा मार्केट और सेक्टर पांच में सफाई कार्य किया गया, साथ ही चिन्मय डिग्री कॉलेज चौक का सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति पर है।
लोक मंगल दल व महिला मंगल दल द्वारा बहादुरपुर जट में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पंचायत झबरेड़ा में मुख्य मार्गों और वार्डों की सफाई की गई। ग्राम पंचायत बसेड़ी खादर में एनआरएलएम एसएचजी सदस्यों ने सफाई कार्य में भागीदारी निभाई, जबकि रायपुर–भगवानपुर मार्ग पर भी सफाई अभियान संचालित हुआ।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के मार्गदर्शन में हरिद्वार में शहर से लेकर गांव तक सफाई व्यवस्था में तेजी आई है। अधिकारी स्वयं मैदान में उतरकर निगरानी कर रहे हैं, जिसकी मॉनिटरिंग जिलाधिकारी लगातार कर रहे हैं।
Reported By: Praveen Bhardwaj















Discussion about this post