
दिल्ली में आयोजित ‘नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल’ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर आयोजकों और नॉर्थ ईस्ट के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान CM धामी को सुनने के लिए युवाओं का भारी हुजूम उमड़ा।
इस फेस्टिवल में नॉर्थ ईस्ट के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्रों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में नॉर्थ ईस्ट के युवाओं की असीम ऊर्जा, प्रतिभा और देश निर्माण में उनके योगदान की जमकर सराहना की।
विभिन्न संस्कृतियों के इस अनोखे संगम के साथ आयोजित हुआ यह ‘नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट फेस्टिवल’ प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प और देश की सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूती से प्रदर्शित करता नजर आया।
Reported by : Rajesh Kumar














Discussion about this post