Thursday, August 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उत्तराखंड में बनेंगे आठ नए सहकारी संघ, विधानसभा स्तर पर लगेंगे सहकारिता मेले

Crime Patrol by Crime Patrol
July 6, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Uttarakhand
3
VIEWS

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देहरादून में आयोजित ‘सहकार मंथन’ कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार ने सहकारिता के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की। इसमें प्रदेशभर की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के अध्यक्षों, सहकार बंधुओं और सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जल्द ही आठ नए सहकारी संघ गठित किए जाएंगे। इनमें लखपति दीदी फेडरेशन, महिला स्वयं सहायता समूह फेडरेशन, वन पंचायत फेडरेशन, स्वास्थ्य फेडरेशन, प्लंबर एवं जल कार्यकर्ता फेडरेशन, भारत टैक्सी फेडरेशन, एविएशन फेडरेशन और यूथ फेडरेशन शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें

python

नैनीताल में बढ़ी अजगरों की दस्तक, बेलुवाखान में विशालकाय अजगर का रेस्क्यू

August 20, 2026
python

हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में वंदे भारत एक्सप्रेस के पास दिखा 10 फीट लंबा अजगर हरिद्वार

August 20, 2026
SIR campaign

उत्तरकाशी में एसआईआर अभियान तेज, 63,428 नोटिस वितरित और 46,723 की सुनवाई पूरी

August 20, 2026
BJP

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, 19 संगठनात्मक जिलों में नए प्रभारी नियुक्त

August 20, 2026

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 21 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों को अधिक संगठित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिला स्वयं सहायता समूह फेडरेशन का गठन किया जाएगा। वहीं, लखपति दीदी फेडरेशन के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।

सहकारिता मंत्री ने कहा कि वन पंचायत फेडरेशन वन आधारित आजीविका, नर्सरी विकास और ग्रामीण किसानों को बढ़ावा देगा, जबकि प्लंबर एवं जल कार्यकर्ता फेडरेशन राज्य के कुशल कारीगरों को संगठित कर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। भारत टैक्सी फेडरेशन के जरिए प्रदेश के करीब 47 हजार वाहन चालक आधुनिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ेंगे। वहीं यूथ फेडरेशन का लक्ष्य एक वर्ष में एक लाख युवाओं को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ना है।

डॉ. रावत ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित सहकारिता मेलों की सफलता को देखते हुए अब प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी सहकारिता मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन मेलों के माध्यम से किसानों, काश्तकारों, कारीगरों और महिला स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने राज्य में सहकारिता क्षेत्र में हुए नवाचारों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि सहकारी मेलों से ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक विकास को नई गति मिली है। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मातवर सिंह रावत तथा जिला सहकारी बैंक टिहरी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष रमोला ने भी सहकारिता क्षेत्र में हुई प्रगति पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर निबंधक सहकारिता डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने विभाग की योजनाओं और नवाचारों की जानकारी देते हुए कहा कि पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और जनसहभागिता के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार सहित विभिन्न जनपदों से आए सहकारी प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी रखे। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी सुझावों को विभाग की भावी कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

एम्स ऋषिकेश में क्लिनिकल नर्सों के लिए पांच दिवसीय रिसर्च कार्यशाला शुरू

Next Post

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम और ग्रामीणों में विवाद, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Next Post
villagers

स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम और ग्रामीणों में विवाद, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Meeting

देहरादून में राज्य शिक्षक संघ चुनाव को लेकर प्रेसवार्ता, शिक्षकों के हितों को बताया प्राथमिकता

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Doon Police

दून पुलिस का ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ तेज, वीकेंड पर होटल-पब-बार पर सख्ती

5 months ago
Health Camps

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा: 91 शिविरों में 2633 लोगों की हुई जांच

11 months ago
appointment letters

मुख्यमंत्री धामी ने 187 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

1 year ago
health camp

ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना कर्मियों हेतु एम्स का स्वास्थ्य शिविर

11 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • नैनीताल में बढ़ी अजगरों की दस्तक, बेलुवाखान में विशालकाय अजगर का रेस्क्यू
  • हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में वंदे भारत एक्सप्रेस के पास दिखा 10 फीट लंबा अजगर हरिद्वार
  • उत्तरकाशी में एसआईआर अभियान तेज, 63,428 नोटिस वितरित और 46,723 की सुनवाई पूरी

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

python

नैनीताल में बढ़ी अजगरों की दस्तक, बेलुवाखान में विशालकाय अजगर का रेस्क्यू

August 20, 2026
python

हरिद्वार रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में वंदे भारत एक्सप्रेस के पास दिखा 10 फीट लंबा अजगर हरिद्वार

August 20, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol