Sunday, October 4, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

सेवा पखवाड़ा: चिन्यालीसौड़ जन सेवा शिविर में 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Crime Patrol by Crime Patrol
July 6, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
public service
3
VIEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जनपद उत्तरकाशी में “सेवा, सुशासन, समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” थीम के तहत संचालित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड कार्यालय चिन्यालीसौड़ में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, आवेदन संबंधी जानकारी और विभागीय सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

जन सेवा शिविर में दर्जा राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, श्याम डोभाल, ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह तथा उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष तीन मामलों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ भेजा गया।

इसे भी पढ़ें

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
Agniveer recruitment

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

October 3, 2026
BJP

देहरादून पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव, 2027 चुनाव को लेकर संगठन पदाधिकारियों संग की बैठक

October 3, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-06-at-17.19.13.mp4

इस अवसर पर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी आधारभूत संरचना विकास परियोजनाओं, जिनमें रेल संपर्क विस्तार, सड़क अवसंरचना सुदृढ़ीकरण, रोपवे परियोजनाएं, उड़ान योजना के तहत हवाई संपर्क विस्तार तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं, की जानकारी भी क्षेत्रवासियों को दी गई।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 65 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। बाल विकास विभाग ने तीन लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट, तीन को वात्सल्य योजना तथा दस लोगों को नंदा गौरा योजना की जानकारी दी। पशुपालन विभाग ने 11 लोगों को दवाइयां वितरित कीं और 10 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराया।

राजस्व विभाग ने चार जाति प्रमाण पत्र और दो हिस्सा प्रमाण पत्र जारी किए। मत्स्य विभाग और उरेडा विभाग ने 20-20 लोगों को अपनी योजनाओं की जानकारी दी। सहकारिता विभाग ने एक लाभार्थी को एक लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया तथा 20 लोगों को मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना, केसीसी और जैविक एवं रासायनिक खाद संबंधी जानकारी प्रदान की।

उद्यान विभाग ने 10 किसानों को उद्यान कार्ड वितरित किए और वर्षाकालीन फलदार पौधों की मांग से संबंधित आवेदन प्राप्त किए। कृषि विभाग ने किसानों को कृषि रसायनों और कृषि यंत्रों का वितरण किया तथा 28 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित इन जन सेवा शिविरों के माध्यम से दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे न केवल लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।

Reported by: Gop[al Nautiyal

Previous Post

राष्ट्रसेवा का दिया संदेश, गणेश जोशी ने एनसीसी कैडेटों से किया संवाद

Next Post

एम्स ऋषिकेश में क्लिनिकल नर्सों के लिए पांच दिवसीय रिसर्च कार्यशाला शुरू

Next Post
AIIMS Rishikesh

एम्स ऋषिकेश में क्लिनिकल नर्सों के लिए पांच दिवसीय रिसर्च कार्यशाला शुरू

Uttarakhand

उत्तराखंड में बनेंगे आठ नए सहकारी संघ, विधानसभा स्तर पर लगेंगे सहकारिता मेले

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

भाजपा प्रदेश मीडिया टीम ने सीएम धामी से की शिष्टाचार भेंट

1 year ago
Parade Ground

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड नहीं, प्रशासन ने सुझाया वैकल्पिक स्थल

3 months ago
BJP

वनभूमि पर रह रहे लोगों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक

7 months ago
handloom

देहरादून में विद्यार्थियों ने जाना हथकरघा उद्योग का महत्व

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक
  • सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प
  • उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली 5 अक्टूबर से, गढ़वाल के युवाओं के लिए 13 से 20 अक्टूबर तक मौका

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

conservation

वन्यजीव सप्ताह पर खदरी में प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों को संरक्षण के प्रति किया जागरूक

October 3, 2026
Abhiyan

सेवा संकल्प अभियान में छात्र प्रतिभाओं को मिला सम्मान, विकसित भारत का संकल्प

October 3, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol