
हरिद्वार। गुरु जी की रसोई की सेवा के 14 सप्ताह पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को रविदास चौक स्थित रविदास धर्मशाला में श्रद्धा और सेवा भाव के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं, सेवादारों और जरूरतमंद लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी को भोग अर्पित कर की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों को प्रसाद एवं भोजन वितरित किया गया। पिछले 14 सप्ताह से निरंतर संचालित हो रही इस सेवा में सेवादारों के साथ-साथ दानदाताओं और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस अवसर पर गुरु जी की रसोई से जुड़े सभी सेवादारों को परिचय पत्र वितरित किए गए। आयोजकों ने बताया कि परिचय पत्र जारी करने का उद्देश्य सेवा कार्य में जुड़े प्रत्येक सेवादार की पहचान सुनिश्चित करना और सेवा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाना है।
गुरु जी की रसोई से जुड़े सेवादारों ने कहा कि यह सेवा किसी एक व्यक्ति की पहल नहीं, बल्कि सभी सहयोगियों, दानदाताओं और सेवादारों के सामूहिक सेवा भाव का परिणाम है। गुरु रविदास महाराज जी की प्रेरणा से जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
आयोजकों ने सेवा कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, सेवादारों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक भोजन और सेवा पहुंचाना ही ‘गुरु जी की रसोई’ का मुख्य उद्देश्य है और इस उद्देश्य को आगे भी पूरी निष्ठा के साथ जारी रखा जाएगा।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post