देहरादून में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देहरादून पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने लगभग 34 लाख रुपये मूल्य की अवैध हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई राजपुर थाना क्षेत्र में की गई। यह अभियान पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” विजन के तहत चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस प्रदेशभर में मादक पदार्थों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चला रही है।
वहीं आपको बता दे कि मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार 15 मार्च को राजपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा होटल, रेस्टोरेंट, बार, वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर धोरण पुल के पास से अभियुक्त राहुल चौधरी उर्फ जोगी को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 112 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 34 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार को भी सीज कर दिया है।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
अभियुक्त के खिलाफ थाना राजपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नगीना, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और स्वयं भी नशे का आदी है। अपनी नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए वह सहारनपुर और बिजनौर के तस्करों से हेरोइन खरीदकर देहरादून में नशा करने वालों को ऊंचे दामों में बेचने की योजना बना रहा था।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post