मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं और 10-10 कार्य आधारित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं और परियोजनाओं को पूरा किया जाना है, उन पर तेजी से काम कर उन्हें जल्द पूरा किया जाए। साथ ही जो परियोजनाएं किसी कारणवश पूरी नहीं हो सकतीं, उनके विलोपन का प्रस्ताव 15 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री घोषणा सैल को भेजने को कहा।
मुख्य सचिव ने भूमि, समन्वय और औपचारिकताओं के कारण लंबित परियोजनाओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं व्यवहारिक हैं, उन पर तुरंत काम शुरू किया जाए और जो संभव नहीं हैं, उनके बारे में स्पष्ट प्रस्ताव भेजा जाए। सड़क, पेयजल, गेस्ट हाउस निर्माण, केंद्रीय विद्यालय स्थापना और नामकरण से जुड़े लंबित मामलों पर भी जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए गए।
Reported By: Praveen Bhardwaj














Discussion about this post