उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप जारी है, देहरादून समेत छह जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है जिनमे देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी भी शामिल हैं___ वही देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक चंद्र सिंह तोमर ने बताया कि 14 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, और बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है, बारिश-बर्फबारी न होने से प्रदेशभर में सूखी ठंड पड़ रही है, जिससे पर्वतीय इलाकों में शीतलहर और पाला पड़ने की समस्या बढ़ गई है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है, वही मौसम विभाग द्वारा लोगों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से भी बचें।
चन्द्र सिंह तोमर, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ।
Reported By: Rajesh Kumar














Discussion about this post