देहरादून में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना वसंत विहार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बसंत विहार निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पता चला कि युवती हर्ष नामक युवक के साथ गई है। आरोपी के मोबाइल की लोकेशन चमोली जिले के नारायणबगड़ में मिली, जहां से पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।
पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में गंभीर धाराएं और पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। इसके बाद 19 वर्षीय आरोपी हर्ष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post