ब्लूमिंग बड्स स्कूल को अब हाईस्कूल स्तर तक मान्यता मिल गई है। यह उपलब्धि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से संभव हो पाई, जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन ने उनका आभार व्यक्त किया है।
पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुरूप अब यह विद्यालय, जो पहले कक्षा 8 तक संचालित होता था, हाईस्कूल स्तर तक उन्नत हो गया है। इस पर गणेश जोशी ने विद्यालय को बधाई देते हुए पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री का भी आभार जताया।
उन्होंने कहा कि इस मान्यता से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। विद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, आईटी, योग, कृषि, कला और संगीत सहित कई विषय पढ़ाए जाएंगे।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post