Wednesday, November 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

स्व. कुन्दन सिंह बथ्याल को श्रद्धांजलि, अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

Crime Patrol by Crime Patrol
June 24, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Tribute
5
VIEWS

नाचनी। जननायक, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय कुन्दन सिंह बथ्याल की स्मृति में बुधवार को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय बथ्याल को उत्तराखंड के जननेता, समाज सुधारक और दूरदर्शी शिक्षाविद के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में व्यापार उद्योग मंडल, ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल तथा सामुदायिक पुस्तकालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हंसा बथ्याल ने परिवारजनों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय बथ्याल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर स्वर्गीय बथ्याल को श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने 1980 के दशक में ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल की स्थापना कर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार की शुरुआत की। इसी दौरान उन्होंने नाचनी में व्यापार संघ की नींव रखी और वर्ष 1993 में उसका पंजीकरण कराया।

वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल रचनात्मक विकास कार्यों के लिए याद किया जाएगा। करीब 26 वर्षों तक व्यापार संघ के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण कराया। खेलों को बढ़ावा देने के लिए पहला बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बनवाना भी उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल रहा।

इसे भी पढ़ें

Dehradun

देहरादून में ‘पर्वत मंथन क्षेत्रीय सम्मेलन 2026’ का शुभारंभ; केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की शिरकत

November 18, 2026
Protest

देहरादून: आशा वर्कर्स का सचिवालय कूच, मुख्यमंत्री की घोषणा को बताया झुनझुना

November 18, 2026
Congress

देहरादून: भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

November 18, 2026
inspection

टपकेश्वर बाईपास निर्माण की कवायद तेज, मंत्री गणेश जोशी ने किया स्थलीय निरीक्षण

November 18, 2026

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने बताया कि स्वर्गीय बथ्याल ने नाचनी में भव्य शिवालय और सुदरी नाग मंदिर के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा सामुदायिक पुस्तकालय की स्थापना में भी उनकी संस्थापक के रूप में अहम भूमिका रही, जिसे क्षेत्र हमेशा याद रखेगा।

सभा में उपस्थित लोगों ने कला एवं संगीत अकादमी की स्थापना, पुस्तकालय विकास, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, खेल गतिविधियों के विस्तार और गांधी पार्क के पुनर्निर्माण सहित स्वर्गीय बथ्याल के अनेक सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

सामुदायिक पुस्तकालय के जनक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि कुन्दन सिंह बथ्याल जैसे युगपुरुष को उत्तराखंड हमेशा याद रखेगा। कार्यक्रम का संचालन व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष लाल सिंह कोश्यारी ने किया।

इस अवसर पर बथ्याल के समधी ईश्वर सिंह चुफाल का संदेश उनकी पुत्रवधू कावेरी बथ्याल ने पढ़कर सुनाया। श्रद्धांजलि सभा में ऊषा नेगी, गिरीश बथ्याल, भूपेंद्र सिंह बथ्याल, लाल सिंह बथ्याल, डॉ. कविता दानू महर, दीपा धामी, प्रदीप रावत, खुशाल शाही, गंगा सिंह पिपलिया, नरेश कुमार द्विवेदी, गोपाल सिंह पंवार, गोपाल राम आर्या, त्रिभुवन जोशी, मथुरा दत्त जोशी तथा पी.एस. कार्की सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कुन्दन सिंह बथ्याल को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

पौड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; एक की मौत, तीन घायल

Next Post

प्रभारी सचिव डॉ. वी. षणमुगम ने की विकास कार्यों और आपदा तैयारियों की समीक्षा

Next Post
Meeting

प्रभारी सचिव डॉ. वी. षणमुगम ने की विकास कार्यों और आपदा तैयारियों की समीक्षा

Congress

पेपर लीक और भर्ती में देरी से युवाओं का भविष्य खतरे में: कांग्रेस

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

educational tour

शैक्षिक भ्रमण पर कोटद्वार पहुंचे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र

11 months ago
BJP

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का कांग्रेस पर तीखा हमला, महिला आरक्षण मुद्दे पर साधा निशाना

7 months ago
Rispana River

रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिशन मोड में आगे बढ़ाएगा जिला प्रशासन, बनेगी विशेष टास्कफोर्स

5 months ago
लेफ्टिनेंट जनरल ने बालिका से फीता कटाकर किया सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारंभ।

लेफ्टिनेंट जनरल ने बालिका से फीता कटाकर किया सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारंभ।

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर प्रजापति समाज नाराज, मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • 1xBet login overview and options
  • Crickex app security guide: Safe betting for Bangladeshi players
  • Cv666 App Bonus Guide for Bangladeshi Players

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

1xBet login overview and options

November 18, 2026

Crickex app security guide: Safe betting for Bangladeshi players

November 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol