बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि कांग्रेस एक ओर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के समर्थन का दिखावा करती है, तो दूसरी ओर दिल्ली में वोटिंग के समय उसका असली चेहरा बेनकाब हो जाता है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ‘आरक्षण हमारे खून में है’ वाले बयान पर तंज कसते हुए हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस का आरक्षण केवल उनके अपने परिवार बेटे, बेटी और बहू तक ही सीमित है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जब महिलाओं को उनका वास्तविक हक देने की बारी आती है, तो कांग्रेस पीछे हटकर नारी शक्ति का अपमान करती है। प्रवक्ता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आगामी चुनावों में देश की महिलाएं कांग्रेस के इस अडिग और महिला विरोधी रवैये का मुंहतोड़ जवाब देंगी।
हनी पाठक,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post