
हरिद्वार के रिज़र्व फॉरेस्ट के अंतर्गत आने वाले सुरेश्वरी देवी मंदिर में हो रही वीआईपी शादी विवादों में आ गई है। फॉरेस्ट एक्टिविस्ट की शिकायत पर राजा जी टाइगर रिजर्व ने मंदिर समिति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दरअसल कैबिनेट मंत्री खजान दास के बेटे अनुज की शादी हरिद्वार के सुरेश्वरी देवी मंदिर में हो रही है। रिजर्व पार्क के अंतर्गत आने वाले मंदिर में शादी की तैयारी के लिए बड़ा शामियाना और दूसरे तामझाम लगाए गए थे। लेकिन मामला खबरों में आने के बाद शादी के कार्यक्रम को बेहद सीमित कर दिया गया है। खुद कैबिनेट मंत्री खजान दास ने बताया कि मंदिर परिसर में सिर्फ फेरे लेने का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति से अनुमति और पार्क प्रशासन से सहमति लेने के बाद ही कार्यक्रम तय किया गया था।
खजान दास, कैबिनेट मंत्री
आशीष मारवाड़ी, महामंत्री, मंदिर समिति
Reported By: Crime Patrol













Discussion about this post