
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने रुद्रपुर स्थित मंडी में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड की बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मंडी परिसर में हो रहे विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंत्री ने मंडी की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडी किसानों और व्यापारियों दोनों के लिए सुचारू रूप से कार्य करने का केंद्र है, इसलिए स्वच्छता और व्यवस्था सर्वोपरि रखी जाए।
उन्होंने मंडियों के शिफ्टिंग और आधुनिकीकरण से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों को बेहतर विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि मंडियों का उन्नयन और आधुनिक सुविधाओं ,कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण, तौल, परिवहन और विपणन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post