Friday, November 6, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

विरासत महोत्सव-2026 में शास्त्रीय संगीत और लोक संस्कृति का अनूठा संगम, अनोल चटर्जी की प्रस्तुति ने बांधा समां

Crime Patrol by Crime Patrol
November 6, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून, मनोरंजन
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Virasat
1
VIEWS

हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में आयोजित विरासत महोत्सव-2026 के सेकेंड लास्ट डे पर भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोक संस्कृति और समकालीन संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। गुरुवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अनोल चटर्जी की प्रस्तुति, राजस्थानी कालबेलिया लोक नृत्य और जॉर्ज ब्रूक्स एवं कला रामनाथ की संगीतमय जुगलबंदी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नृत्य कालबेलिया से हुई। बाड़मेर के लांगा ग्रुप के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति के माध्यम से राजस्थानी लोक संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक पेश की। कलाकार गीता, मनीषा और निशा ने आकर्षक नृत्य शैली और भावपूर्ण अभिव्यक्तियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान जाकिर खान ने हारमोनियम, दूड़े खान ने सारंगी, शौकत खान ने ढोलक, इरफान हुसैन ने खड़ताल, रामनाथ ने डफली और सागर ने मंजीरे पर संगत की। वहीं सलीम खान, फारूक, सोनू खान और जाकिर की गायकी ने प्रस्तुति को और प्रभावशाली बनाया।

इसके बाद प्रतिष्ठित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक एवं संगीतकार अनोल चटर्जी ने अपनी सुरीली प्रस्तुति से महफिल में शास्त्रीय संगीत के रंग बिखेरे। उन्होंने प्रस्तुति की शुरुआत राग यमन से की। इसके बाद ठुमरी, दादरा और भजन की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनके साथ तबले पर शुभ महाराज, हारमोनियम पर पंडित धर्मनाथ मिश्रा और तानपुरे पर सिद्धांत प्रुथी ने संगत की। कलाकारों के बीच सुर और ताल का सुंदर सामंजस्य देखने को मिला।

अनोल चटर्जी पद्मभूषण पंडित अजय चक्रवर्ती के प्रमुख शिष्यों में शामिल हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संगीत समारोहों के साथ ही अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश सहित कई देशों में भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां दी हैं। वे वर्तमान में कोलकाता स्थित श्रुतिनांदन स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें आदित्य बिड़ला कला किरण पुरस्कार, श्रुतिनंदन पुरस्कार और युवा कलाकारों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति सहित कई सम्मान मिल चुके हैं।

सांस्कृतिक संध्या का एक अन्य प्रमुख आकर्षण ‘एन इवनिंग ऑफ कॉन्फ्लुएंस’ रहा। इसके तहत विश्वविख्यात सैक्सोफोन वादक एवं संगीतकार जॉर्ज ब्रूक्स और भारतीय शास्त्रीय वायलिन वादक कला रामनाथ ने अपनी संयुक्त प्रस्तुति से भारतीय शास्त्रीय और समकालीन संगीत का खूबसूरत संगम पेश किया। दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ने दर्शकों को संगीत की अलग-अलग विधाओं और सुरों की विविधता से रूबरू कराया।

प्रस्तुति की शुरुआत जॉर्ज ब्रूक्स की रचना पर आधारित काफ़ी ठाट से हुई, जबकि समापन राग भैरवी के साथ किया गया। तबले पर शुभ महाराज ने संगत कर प्रस्तुति की खूबसूरती को और बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें

Pauri

पौड़ी: गुलदार हमले के बाद पौड़ी में वन विभाग और जनता आमने-सामने

November 6, 2026
Dharohar-2026

बॉलीवुड गायक वरुण जैन की प्रस्तुति के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

November 6, 2026
UKD

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर यूकेडी ने उठाए सवाल, बुनियादी मुद्दों पर मांगा जवाब

November 6, 2026
Ganesh Joshi

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी: गणेश जोशी

November 6, 2026

जॉर्ज ब्रूक्स जैज़ और भारतीय शास्त्रीय संगीत के संगम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखते हैं। उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन, पंडित हरिप्रसाद चौरसिया और कई अन्य प्रतिष्ठित संगीतकारों के साथ काम किया है। वर्ष 1980 में भारत आने के बाद उन्होंने किराना घराने के गायक पंडित प्राणनाथ से गुरु-शिष्य परंपरा के तहत भारतीय शास्त्रीय संगीत का अध्ययन किया। करीब 25 वर्षों तक उन्होंने हिंदुस्तानी, कर्नाटक और लोक संगीत परंपराओं के कलाकारों के साथ देश-विदेश में प्रस्तुतियां दी हैं।

वहीं, कला रामनाथ भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रतिष्ठित वायलिन वादक हैं और मेवाती घराने की संगीत परंपरा से जुड़ी हैं। उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान और पंडित जसराज गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने देश के प्रमुख संगीत समारोहों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है।

विरासत महोत्सव के सेकेंड लास्ट डे पर कलाकारों की इन विविध प्रस्तुतियों ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और संगीत की वैश्विक पहुंच को रेखांकित किया। लोक नृत्य से लेकर शास्त्रीय गायन और भारतीय-समकालीन संगीत के संगम तक, हर प्रस्तुति ने दर्शकों को एक अलग सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया।

Reported By: Arun Sharma

Previous Post

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर यूकेडी ने उठाए सवाल, बुनियादी मुद्दों पर मांगा जवाब

Next Post

बॉलीवुड गायक वरुण जैन की प्रस्तुति के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

Next Post
Dharohar-2026

बॉलीवुड गायक वरुण जैन की प्रस्तुति के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

Pauri

पौड़ी: गुलदार हमले के बाद पौड़ी में वन विभाग और जनता आमने-सामने

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Bhopal Singh

रजत जयंती समारोह से आंदोलनकारी भोपाल सिंह चौधरी का नाम गायब, उठे सवाल

12 months ago
Meeting

गुरु रविदास जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान, देहरादून में तैयारियों पर मंथन

1 month ago
Annand

व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों की अतिरिक्त आपूर्ति हेतु केन्द्र सरकार से किया जाएगा अनुरोध

7 months ago
Meeting

CM पुष्कर सिंह धामी से MLA बंशीधर भगत की मुलाकात

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • पौड़ी: गुलदार हमले के बाद पौड़ी में वन विभाग और जनता आमने-सामने
  • बॉलीवुड गायक वरुण जैन की प्रस्तुति के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन
  • विरासत महोत्सव-2026 में शास्त्रीय संगीत और लोक संस्कृति का अनूठा संगम, अनोल चटर्जी की प्रस्तुति ने बांधा समां

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Pauri

पौड़ी: गुलदार हमले के बाद पौड़ी में वन विभाग और जनता आमने-सामने

November 6, 2026
Dharohar-2026

बॉलीवुड गायक वरुण जैन की प्रस्तुति के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन

November 6, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol