मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रदेश में स्वच्छता व्यवस्था, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए एक समग्र (कम्पलीट) मैकेनिज्म तैयार किया जाए और इसकी विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत की जाए। उन्होंने विशेष रूप से चारधाम यात्रा मार्गों और जनपदों के प्रवेश मार्गों पर कचरा निस्तारण के लिए अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराने पर जोर दिया, ताकि यात्रा मार्गों की स्वच्छता सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा मार्गों और धामों के आसपास स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा उपलब्ध अतिरिक्त फंड का प्रभावी उपयोग किया जाए।
मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि प्रदेश में स्थापित सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से उपचारित जल का 100 प्रतिशत उपयोग गैर-पीने योग्य कार्यों में किया जाए। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा उन्होंने कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को शीघ्र पूर्ण कर संचालन में लाने को कहा। साथ ही व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए, जिससे डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कार्य की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post