Wednesday, September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

लेफ्टिनेंट जनरल ने बालिका से फीता कटाकर किया सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारंभ।

Krishna Kumar by Krishna Kumar
November 24, 2025
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
1 0
A A
0
लेफ्टिनेंट जनरल ने बालिका से फीता कटाकर किया सामुदायिक रेडियो स्टेशन का शुभारंभ।
9
VIEWS

हर्षिल/उत्तरकाशी, 24 नवंबर सूचना- सीमांत गांवों के लिए संचार के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय सेना ने जिला प्रशासन के सहयोग से राइका हर्षिल में सामुदायिक रेडियो स्टेशन का विधिवत लोकार्पण किया। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत स्थापित रेडियो स्टेशन का उद्घाटन उत्तरी भारत क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग,लेफ्टिनेंट जनरल एवीएसएम डी.जी.मिश्रा ने बालिका से फीता कटवाकर किया। रेडियो स्टेशन के संचालन से उपला टकनोर क्षेत्र के आठ सीमांत गांव अब देश-दुनिया से सीधे जुड़ सकेंगे। सीमावर्ती गांवों को अब जानकारी,मनोरंजन और आपात संदेशों के लिए एक सशक्त और भरोसेमंद माध्यम प्राप्त हुआ है।

ग्रामीणों को मिलेगा बहुआयामी लाभ।

सरकारी योजनाओं कृषि,बागवानी व शिक्षा,स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन स्थानीय संस्कृति,लोककला और मनोरंजन से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से प्रसारित की जाएगी। ग्रामीणों ने इस पहल पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि अब उन्हें समय पर विश्वसनीय सूचना और आपात संदेश आसानी से प्राप्त हो सकेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा, सेना का निरंतर प्रयास।

लोकार्पण के अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी.मिश्रा ने कहा कि सेना सीमावर्ती क्षेत्रों में सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने के प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ा रही है, ताकि यहां के लोगों को अपनी बात रखने और अपनी संस्कृति व जीवन-शैली को देश तक पहुँचाने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों के लोग भी जान पाएंगे कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग किस प्रकार जीवन जीते हैं,उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं और यहां किस तरह विकास हो रहा है।लेफ्टिनेंट जनरल मिश्रा ने बताया कि सेना द्वारा इससे पहले जोशीमठ और पिथौरागढ़ में सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में भी ऐसे स्टेशन संचालित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इन पहलों से काफी लाभ पाया है और इसकी सराहना भी की है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थितियों में या किसी महत्वपूर्ण सूचना के समय यह रेडियो स्टेशन लोगों को समय पर सचेत करने में अत्यंत प्रभावी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि यह नया सामुदायिक रेडियो स्टेशन न केवल संचार तंत्र को मजबूत करेगा,बल्कि सीमांत गांवों की आवाज़ को दूर-दूर तक पहुँचाने का एक सशक्त मंच बनेगा।

दैनिक रूप से रेडियो स्टेशन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम।

स्टेशन मैनेजर आरजे अरुण और वर्षा ने बताया कि Ibex Tarana 88.4 MHz पर हेलो हर्षिल,दोपहरी घाम,मध्य तरंग जैसे लाइव कार्यक्रम और अन्य प्री-रिकॉर्डेड शो प्रसारित किए जाएंगे। रेडियो स्टेशन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं से लेकर कृषि,शिक्षा, पर्यटन व स्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
workshop

राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

September 16, 2026
Congress

सेवा संकल्प अभियान पर कांग्रेस का हमला

September 16, 2026

लोकार्पण कार्यक्रम में ब्रिगेडियर वीएसएम एमएस डिल्लों, कर्नल हर्षवर्धन सिंह शेखावत, लेफ्टिनेंट कर्नल टिज़्यू थॉमस, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल,खंड विकास अधिकारी डॉ.अमित ममगाईं, खंड शिक्षा अधिकारी हर्षा रावत,ग्राम प्रधान बगोरी,रंजीता डोगरा, सुचिता रौतेला,शशि कपूर सहित राजस्व के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

सरकारी भूमि पर बना दिया था मदरसा मस्जिद अब होगया ध्वस्त

Next Post

दिव्यांग आरक्षण में फर्जीवाड़े के आरोप पर कांग्रेस का हमला

Next Post
दिव्यांग आरक्षण में फर्जीवाड़े के आरोप पर कांग्रेस का हमला

दिव्यांग आरक्षण में फर्जीवाड़े के आरोप पर कांग्रेस का हमला

टिहरी में बस हादसा, SDRF की 5 टीमें मौके पर

टिहरी में बस हादसा, SDRF की 5 टीमें मौके पर

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Dehradun

देहरादून में भिक्षावृत्ति पर सख्ती- 3 नाबालिग बालक को संरक्षण में लिया

10 months ago
martyr

शहीद सुजीत कुमार प्रधान को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

12 months ago
Dehradun

देहरादून: ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी पर

7 months ago
Minister Ganesh Joshi

मंत्री गणेश जोशी ने की शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक
  • श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत
  • राजभाषा हिंदी के प्रयोग पर जोर, कार्यशाला में दिए टिप्स

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

media team

ऊर्जा से एल्युमिनियम उत्पादन तक, मीडिया दल ने समझी आधुनिक तकनीक

September 16, 2026
Dr. Dhan Singh Rawat

श्रीनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आगाज करेंगे धन सिंह रावत

September 16, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol