Friday, September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

प्रभारी सचिव डॉ. वी. षणमुगम ने की विकास कार्यों और आपदा तैयारियों की समीक्षा

Crime Patrol by Crime Patrol
June 24, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
2
VIEWS

उत्तरकाशी। जिले के प्रभारी सचिव डॉ. वी. षणमुगम ने बुधवार को उत्तरकाशी में विकास कार्यों की प्रगति, मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन तैयारियों और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परस्पर समन्वय और समयबद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी आकस्मिक स्थिति में प्रभावितों को तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में प्रभारी सचिव ने मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, बीआरओ, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जुड़े अधिकारियों से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मशीनों की उपलब्धता और सड़क मार्गों को सुचारू बनाए रखने की तैयारियों की जानकारी ली। इसके साथ ही अग्रिम तीन माह के राशन भंडारण, मौसम विभाग की अर्ली वार्निंग प्रणाली, जनपद में हेलिपैड की स्थिति एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

डॉ. षणमुगम ने राज्य पोषित, केंद्र पोषित, जिला योजना, नाबार्ड पोषित तथा बाह्य सहायित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करें और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने सिंचाई, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, उद्यान, पर्यटन और लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें

inspects

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, सीमांत क्षेत्र में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर

September 25, 2026
Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

September 25, 2026
Protest

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

September 25, 2026
Meeting

जनवरी तक आधुनिक रूप में तैयार होगा श्रीनगर का ऐतिहासिक जीएनटीआई स्टेडियम, विकास योजनाओं को मिली मंजूरी

September 25, 2026

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने 100 डे टीबी अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। आगामी मानसून को देखते हुए गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार रखने और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति की जानकारी भी ली गई।

बैठक में प्रभारी सचिव ने ई-ऑफिस प्रणाली के शत-प्रतिशत उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि यह सुशासन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ई-ऑफिस संचालन में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सभी विभागों को 30 जून तक इसका पूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा तक व्यवस्था लागू न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान प्रभारी सचिव ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए। कृषि विभाग के स्वयं सहायता समूहों, ग्रामोत्थान परियोजना के लाभार्थियों, आजीविका मिशन से जुड़े परिवारों और जिला सहकारी बैंक के लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की गई। इसके बाद उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों और एनआरएलएम की प्रगति की जानकारी देते हुए जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया।

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

स्व. कुन्दन सिंह बथ्याल को श्रद्धांजलि, अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

Next Post

पेपर लीक और भर्ती में देरी से युवाओं का भविष्य खतरे में: कांग्रेस

Next Post
Congress

पेपर लीक और भर्ती में देरी से युवाओं का भविष्य खतरे में: कांग्रेस

Rekha Arya

211 चयनित एकल महिलाओं को जल्द मिलेगी स्वरोजगार योजना की धनराशि: रेखा आर्या

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Khajan Das

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए तेजी से क्रियान्वयन के निर्देश

5 months ago
Jan Sangharsh Morcha

डाकपत्थर इंटर कॉलेज की जर्जर हालत पर जन संघर्ष मोर्चा ने जताई चिंता

1 year ago
Ganesh

भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों के शीघ्र सुधारीकरण के निर्देश

4 months ago
CM Dhami

CM धामी ने विभिन्न योजनाओं व आपदा कार्यों हेतु धनराशि आवंटन को दी स्वीकृति

12 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, सीमांत क्षेत्र में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का सचिवालय कूच, देहरादून में बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

inspects

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, सीमांत क्षेत्र में सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर

September 25, 2026
Protest

धमकी के आरोपों को लेकर हिंदू रक्षा दल का SSP कार्यालय पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

September 25, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol