Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दो माह का वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Crime Patrol by Crime Patrol
August 24, 2026
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Protest
97
VIEWS

देहरादून में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर कर्मचारियों ने दो माह का वेतन नहीं मिलने के विरोध में सोमवार को सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय, 66 गांधी रोड देहरादून में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जून और जुलाई 2026 का लंबित वेतन जल्द जारी करने की मांग की।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन के चौथे दिन कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निगम प्रबंधन से जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग की।

परिषद के अनुसार, जब तक कर्मचारियों को लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक प्रतिदिन सांकेतिक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।

कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे दिन होगा आंदोलन

कर्मचारी संगठन ने चेतावनी दी कि यदि निगम प्रबंधन की ओर से वेतन भुगतान को लेकर जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो आंदोलन को दूसरे चरण में ले जाया जाएगा। इसके तहत पूरे दिन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और देहरादून मंडल के सभी डिपो के अधिक से अधिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया जाएगा।

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि चार दिन से धरना चलने के बावजूद निगम प्रबंधन की ओर से वेतन के संबंध में न तो कोई आश्वासन दिया गया है और न ही वार्ता के लिए बुलाया गया है। कर्मचारियों ने इसे निगम प्रबंधन की हठधर्मिता करार देते हुए नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़ें

Corbett

कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

October 10, 2026
Meeeting

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके

October 10, 2026
festive season

त्योहारी सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त

October 10, 2026
Apple Festival

नाबार्ड के ‘सेब महोत्सव 3.0’ में 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री

October 10, 2026

कर्मचारी नेताओं ने रखी अपनी बात

सोमवार के धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप पेटवाल ने की, जबकि संचालन भूप्पी बुडोला ने किया। प्रदर्शन में प्रांतीय उपमहामंत्री विपिन बिजल्वाण, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग नौटियाल, मंडलीय अध्यक्ष मुकेश नैथानी, मंडलीय मंत्री दिनेश सती सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वेतन कर्मचारियों का मूल अधिकार है और दो माह से वेतन लंबित रहने से कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने निगम प्रबंधन से जल्द वेतन भुगतान करने और कर्मचारियों की समस्याओं पर वार्ता करने की मांग की।

संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

 

Previous Post

खटीमा के कुटरी पचौरिया में बंदरों का आतंक, अब तक 168 बंदर पकड़े; ग्रामीणों में दहशत

Next Post

27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, पीएम मोदी करेंगे युवाओं से संवाद

Next Post
Samvad

27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, पीएम मोदी करेंगे युवाओं से संवाद

meeting

SIR बैठक में पूर्व और मौजूदा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक, धरने पर बैठे विधायक

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

CM Dhami

बंगाल में डबल इंजन सरकार का दावा, विकास और कानून व्यवस्था पर जोर

5 months ago
World Mental Health

एम्स ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का शुभारंभ

1 year ago
jaw surgery

एम्स ऋषिकेश में बिना कृत्रिम जोड़ के जटिल जबड़ा सर्जरी सफल

7 months ago
Meets

राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) से डीजीपी दीपम सेठ की शिष्टाचार भेंट

8 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
  • लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके
  • त्योहारी सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Corbett

कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

October 10, 2026
Meeeting

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके

October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol