Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

खटीमा के कुटरी पचौरिया में बंदरों का आतंक, अब तक 168 बंदर पकड़े; ग्रामीणों में दहशत

Crime Patrol by Crime Patrol
August 24, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Khatima
2
VIEWS

 

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA.mp4

ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के ग्राम कुटरी पचौरिया में बंदरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बंदरों के झुंड लगातार आबादी वाले इलाकों में पहुंचकर लोगों पर हमला करने के साथ घरों और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में पिछले काफी समय से बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों के हमले की आशंका से स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार वन विभाग को सूचना देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

ग्राम प्रधान दीपा देवी ने बताया कि बंदरों के आतंक के कारण ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। उन्होंने कहा कि यदि बंदरों के हमले में किसी व्यक्ति या बच्चे के साथ गंभीर दुर्घटना होती है तो पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।

एसडीएम को सौंपा था ज्ञापन

बंदरों की समस्या को लेकर ग्राम कुटरी पचौरिया के ग्रामीणों ने 21 अगस्त को उपजिलाधिकारी खटीमा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने का अभियान और तेज कर दिया है।

वन क्षेत्राधिकारी खटीमा हरेंद्र बिष्ट ने बताया कि ग्राम पचौरिया में एक महिला को बंदर ने काट लिया था। उन्होंने कहा कि मई महीने से ही बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 168 बंदर पकड़े जा चुके हैं, जबकि हाल ही में एक दिन में 30 बंदरों को पकड़ा गया।

रेस्क्यू सेंटर में कराया जा रहा बधियाकरण

वन विभाग के अनुसार पकड़े गए बंदरों को रेस्क्यू सेंटर रानीबाग ले जाया जा रहा है, जहां उनका बधियाकरण कराया जा रहा है। विभाग का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य बंदरों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करना और आबादी वाले क्षेत्रों में उनके बढ़ते आतंक को कम करना है।

बंदरों के लगातार हमलों से ग्रामीणों में बनी दहशत के बीच वन विभाग की कार्रवाई से लोगों को राहत की उम्मीद है। ग्रामीणों ने अभियान को प्रभावी ढंग से जारी रखने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-24-at-13.27.56.mp4

दीपा देवी ग्राम प्रधान पचौरिया

इसे भी पढ़ें

Corbett

कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

October 10, 2026
Meeeting

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके

October 10, 2026
festive season

त्योहारी सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त

October 10, 2026
Apple Festival

नाबार्ड के ‘सेब महोत्सव 3.0’ में 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री

October 10, 2026
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/08/WhatsApp-Video-2026-08-24-at-13.27.56-1.mp4

हरेंद्र बिष्ट वन क्षेत्राधिकारी खटीमा

Reported By: Praveen Bhardwaj

Previous Post

रक्षाबंधन से पहले हल्द्वानी में बहनों का सम्मान, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने महिलाओं को किया सम्मानित

Next Post

दो माह का वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Next Post
Protest

दो माह का वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मचारियों का प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Samvad

27 अगस्त को होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, पीएम मोदी करेंगे युवाओं से संवाद

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Congress

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू, पौड़ी में जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया तेज

1 year ago
Tirath Singh Rawat

हल्द्वानी शुद्धिकरण मुद्दे पर तीरथ सिंह रावत का कांग्रेस पर हमला, बोले- भाजपा काम करने वालों की पार्टी

1 month ago
Mother's Day

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

5 months ago
Yatra

यमुनोत्री धाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने किया स्पष्ट, मुख्य पैदल मार्ग पर यात्रा सुचारू

1 week ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ
https://www.crimepatrol.live/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-.mp4

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
  • लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके
  • त्योहारी सीजन को लेकर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Corbett

कॉर्बेट के पर्यटन सीजन की तैयारियां तेज, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

October 10, 2026
Meeeting

लेखपालों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान, प्रमाण पत्र न बनने से युवाओं के आवेदन अटके

October 10, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol