मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सहयोग से एक दिवसीय चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चन्द्र पंत और संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। शिविर में एक्स-रे, ईसीजी, बीपी, शुगर, थायराइड व विभिन्न रक्त जांच सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

लगभग 100 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों ने शिविर का लाभ उठाया। अधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे।
Reported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post