मेघालय में उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने असम दौरे के दौरान शिलांग में असम राइफल्स के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने देश की सुरक्षा में जवानों के योगदान की सराहना की और उनसे संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों व सुविधाओं की जानकारी ली।

मंत्री जोशी ने कहा कि सीमाओं की रक्षा में तैनात जवान कठिन परिस्थितियों में सेवा देकर देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post