सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की हरबर्टपुर शाखा के नवीनीकरण उपरांत नवीन परिसर का शुभारंभ गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी मौजूद रहे। उद्घाटन अंचल प्रमुख, दिल्ली श्री शीशराम तुंदवाल ने किया एवं अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख, देहरादून राम प्रमोद आनंद ने की।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि हरबर्टपुर क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि वर्ष 2011 में स्थापित इस शाखा ने अपनी उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं और प्रबंधन के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि बैंक ने निरंतर बढ़ते व्यावसायिक कारोबार के माध्यम से नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसका परिणाम आज नए परिसर के रूप में सामने आया है।
नेगी ने बताया कि यह शाखा ग्रामीण क्षेत्र के कृषकों, व्यापारियों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सरलता से ऋण उपलब्ध कराने और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं देने में लगातार सकारात्मक भूमिका निभा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी बैंक ग्राहकों को और बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post