मुनि की रेती में आयोजित International Yoga Festival के दूसरे दिन गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक Prateek Jain ने प्रेस वार्ता में मीडिया का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि महोत्सव में योग, प्राणायाम और प्राकृतिक चिकित्सा के साथ नई विधाओं को सीखने का अवसर मिल रहा है।
इस दौरान हेरिटेज ग्रुप की शुरुआत भी की गई, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागी योग शिविरों में भाग ले रहे हैं। योगाचार्य Dr. Bipin Joshi के मार्गदर्शन में विभिन्न स्थलों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि 16 से 22 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में पत्रकारों को विशेष छूट दी जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। वहीं, शाम को Anup Jalota की भजन संध्या भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
Reported By: Arun sharma












Discussion about this post