देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 29 दिसंबर को चमोली जनपद के गोचर में प्रस्तावित किसान सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने “जय जवान, जय किसान” थीम पर आयोजित सम्मेलन की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध व सुचारु रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कृषि मंत्री ने बताया कि सम्मेलन में किसानों से सीधा संवाद, स्थानीय उत्पादों के स्टॉल, एग्री स्टार्टअप्स को मंच तथा उत्कृष्ट कृषकों का सम्मान किया जाएगा। सम्मेलन का लाइव प्रसारण प्रदेश के 95 विकासखंडों में होगा। सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया जाएगा।
Reported By: Shiv Narayan














Discussion about this post