
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा आज जॉर्ज एवरेस्ट में धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के दौरान भाजपा और कांग्रेसियों में जमकर मारपीट हो गई इसके बाद गुस्साए भाजपाई धरने पर बैठ गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाए जाने के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई और पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद भी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता द्वारा भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष के साथ अभद्रता की गई इस मामले को लेकर पूरे शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है जहां एक और भाजपा कांग्रेस पर आक्रामक है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा कांग्रेस नेताओं को काला झंडा दिखाए जाने का कोई औचित्य नहीं है इस दौरान आप प्रत्यारोपों का दौर भी शुरू हो गया है..
भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि खो चुकी है और आज कांग्रेस पार्टी युवाओं को भड़काने का काम कर रही है भाजपा द्वारा संविधान बचाओ देश बचाओ के तहत कार्य किया जा रहा है और आज जिस तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्रता की जा रही है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा जॉर्ज एवरेस्ट बचाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा था लेकिन आज उन्हीं के द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष वाशिंग मशीन में जाकर धुल गए हैं और अब उन्हें शहर हित का भी ध्यान नहीं है..
Reported By: Praveen bahrdwaj














Discussion about this post