
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने मंगलवार को टिहरी गढ़वाल स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, गजा पहुंचकर “गजा घण्टाकर्ण महोत्सव-2026” के द्वितीय संस्करण का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गजा स्थित घण्टाकर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने गजा चौराहे पर स्थापित राज्य आंदोलनकारी शहीद बेलमती चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसे भी पढ़ें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रीय देवता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन प्रदेश की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post