Friday, September 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer
Crime Patrol
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध
No Result
View All Result
Crime Patrol
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

दिशा समिति की बैठक में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह सख्त, अनुपस्थित अधिकारियों पर जताई नाराजगी

Crime Patrol by Crime Patrol
June 19, 2026
in उत्तराखंड
Reading Time: 1 min read
0 0
A A
0
Meeting
1
VIEWS

उत्तरकाशी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को जिला सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टिहरी गढ़वाल की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पीएमजीएसवाई और ब्रिडकुल के अधिशासी अभियंताओं की अनुपस्थिति पर सांसद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही उनके स्थानांतरण की संस्तुति करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नौगांव, बड़कोट और पुरोला में चिकित्सकों तथा सफाई कर्मियों की कमी का मुद्दा उठाया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के पोस्टमार्टम की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ और पुरोला में उपलब्ध कराने की मांग की गई। सांसद ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें

Manglaur

ED कार्रवाई के बाद कांग्रेस में हलचल, मंगलौर सीट पर भी सामने आई दावेदारी

September 18, 2026
Dipti

मिशन-2027: भाजपा का 23 हारी सीटों पर फोकस, बूथ मजबूत करने के लिए संगठनात्मक प्रवास शुरू

September 18, 2026
Bus

हिमगिरी बस सेवाओं पर फिलहाल रोक, ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग विवाद के बाद आरटीओ ने बुलाई बैठक

September 18, 2026
Protest

163 दिनों से धरने पर बैठे रेहड़ी-पटरी श्रमिकों को कांग्रेस का समर्थन, भूख हड़ताल टालने का आग्रह

September 17, 2026

दूरसंचार सेवाओं को लेकर चिंता

सांसद ने दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की खराब स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कई मोबाइल टावर स्थापित होने के बावजूद नेटवर्क सेवाएं सुचारू नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उन्होंने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को बंद अथवा प्रभावित टावरों को शीघ्र चालू कर नेटवर्क व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

किसानों की समस्याओं पर विशेष ध्यान

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने जंगली जानवरों से फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों की घेरबाड़ सहित समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। वहीं उद्यान विभाग को जिले में बागवानी को बढ़ावा देने और काश्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

बैठक में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, एकीकृत विद्युत विकास योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना, मिड-डे मील योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक के अंत में सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और प्रभावी तरीके से मिल सके।

Reported By: Gopal Nautiyal

Previous Post

रुद्रपुर में 26 जून को होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

Next Post

हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर मुकदमे की मंजूरी, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति

Next Post
Haridwar

हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर मुकदमे की मंजूरी, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति

IIT Roorkee

चिकनगुनिया के खिलाफ आईआईटी रुड़की की बड़ी खोज, गौमूत्र अर्क में मिले प्रभावी एंटीवायरल तत्व

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

Maharaj'

जागड़ा पर्व की तैयारियों को लेकर महाराज के अधिकारियों को निर्देश

1 year ago
rally

ऋषिकेश में निकली साइकिल प्रभात फेरी, स्वस्थ जीवन और नशामुक्ति का दिया संदेश

1 month ago
Ashok Chandra

जीएसटी 2.0 अप्रत्यक्ष कर ढांचे में बड़ा सुधार : पीएनबी एमडी अशोक चंद्र

1 year ago
Ganesh Joshi

खेत बचाओ अभियान से किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ: गणेश जोशी

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

POPULAR NEWS

  • Congress

    अग्निपथ योजना रद्द करने को कांग्रेस का आंदोलन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुख्यमंत्री धामी ने मां माया देवी मंदिर से छड़ी यात्रा का किया शुभारंभ

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मानव उत्थान सेवा समिति ने चलाया स्वच्छ भारत अभियान

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • CBI की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस करेगी कूच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • देहरादून में भव्य रामलीला महोत्सव 2025

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Crime Patrol Logo

Crime Patrol is a trusted website that brings you real crime stories, latest news, health updates, and trending topics from around the world. Our mission is to spread awareness through true incidents, police investigations, and social issues that impact everyday life. We also provide useful health tips, wellness advice, and lifestyle content to help you stay informed and safe. Updated daily with verified and engaging content, Crime Patrol keeps you connected with reality. Whether it’s a shocking crime case or essential health info – we deliver news that matters.

Follow us on social media:

Recent News

  • ED कार्रवाई के बाद कांग्रेस में हलचल, मंगलौर सीट पर भी सामने आई दावेदारी
  • मिशन-2027: भाजपा का 23 हारी सीटों पर फोकस, बूथ मजबूत करने के लिए संगठनात्मक प्रवास शुरू
  • हिमगिरी बस सेवाओं पर फिलहाल रोक, ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग विवाद के बाद आरटीओ ने बुलाई बैठक

Category

  • Blog
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • अपराध
  • अर्थव्यवस्था
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • त्‍योहार
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देहरादून
  • धार्मिक
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • राजनीती
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • विश्व
  • शिक्षा
  • हेल्थ

Recent News

Manglaur

ED कार्रवाई के बाद कांग्रेस में हलचल, मंगलौर सीट पर भी सामने आई दावेदारी

September 18, 2026
Dipti

मिशन-2027: भाजपा का 23 हारी सीटों पर फोकस, बूथ मजबूत करने के लिए संगठनात्मक प्रवास शुरू

September 18, 2026
  • About
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact
  • Disclaimer

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • विश्व
  • रोजगार
  • मनोरंजन
  • फैशन
  • पर्यटन
  • धार्मिक
  • त्‍योहार
  • अर्थव्यवस्था
  • अपराध

© 2025 All Rights Reserved By: Crime Patrol