
पिथौरागढ़ जिले के भारत–नेपाल सीमा पर स्थित झूलाघाट अंतरराष्ट्रीय झूला पुल पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए डिजिटल निगरानी प्रणाली लागू कर दी है। इसके तहत पुल पर बॉर्डर एंट्री मैनेजमेंट सिस्टम (BEMS) और फेसियल रिकॉग्निशन सिस्टम स्थापित किया गया है। इस नई व्यवस्था से भारत और नेपाल के बीच आवागमन करने वाले प्रत्येक नागरिक का चेहरा स्कैन कर डिजिटल फेस आईडी तैयार की जा रही है। इससे बार-बार सीमा पार करने वाले यात्रियों को हर बार पहचान पत्र दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और केवल कैमरे के सामने चेहरा दिखाकर ही सीमा पार किया जा सकेगा। इससे आवाजाही तेज होने के साथ-साथ प्रक्रिया अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगी।
भविष्य में यह प्रणाली पूरी तरह लागू होने पर चेहरे की पहचान के आधार पर ही प्रवेश और निकास संभव होगा। एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि यह प्रणाली फिलहाल एक महीने के ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस तकनीक के लागू होने से तीसरे देश का कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से भारत–नेपाल सीमा पार नहीं कर पाएगा, जिससे सीमा सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।
आशीष कुमार, कमांडेंट 55वी वाहिनी SSB
REported By: Praveen Bhardwaj













Discussion about this post