इसे भी पढ़ें
राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय उत्तरायणी कौथिक महोत्सव 2026 केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा। सेवा संकल्प फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में विकासखंड रायपुर की दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने हिलान्स कैंटीन के माध्यम से भोजन व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।
महिलाओं ने पारंपरिक, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार कर कलाकारों, अतिथियों और प्रशासन से भरपूर सराहना हासिल की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित जिला प्रशासन ने उनके कार्य की प्रशंसा की। इस सहभागिता से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर मिला।
जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर महिला स्वयं सहायता समूहों को क्लेक्ट्रेट, कोरोनेशन अस्पताल, गुच्चूपानी और आईएसबीटी में हिलान्स कैंटीन-कम-किचन के संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। इससे ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिल रहा है।
दुर्गा स्वयं सहायता समूह की यह सफलता महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम साबित हो रही है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post