
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश और जिला स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ठाकुर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चंद्रपाल सिंह को प्रदेश महासचिव और संजीवन राम को प्रदेश सचिव बनाया।
इसके साथ ही अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में हसन अली को हरिद्वार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी चिराग पासवान की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
Reported By: Arun sharma













Discussion about this post