होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने जनवरी 2026 में कुल 5,74,411 यूनिट की बिक्री दर्ज करते हुए साल-दर-साल 29% की वृद्धि हासिल की। इसमें 5,19,579 यूनिट घरेलू बिक्री और 54,832 यूनिट निर्यात शामिल हैं। वहीं वित्त वर्ष 2026 (अप्रैल 2025–जनवरी 2026) के दौरान कंपनी की कुल बिक्री 52,53,205 यूनिट रही।
जनवरी में कंपनी ने “सभी के लिए सुरक्षा” विज़न के तहत देशभर में कई शहरों में सड़क सुरक्षा अभियान चलाए और केरल के मलप्पुरम में रोड सेफ्टी कन्वेंशन आयोजित किया। साथ ही राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम और जयपुर आइडियल रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई।
नेटवर्क विस्तार के तहत एचएमएसआई ने इरोड, बिलासपुर, मुरादाबाद और उधमपुर में नए अधिकृत डीलरशिप्स शुरू किए। कंपनी का फोकस सुरक्षित, सुलभ और सतत मोबिलिटी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post