देहरादून में दिनदहाड़े अर्जुन शर्मा की हत्या के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला है। तिब्बती मार्केट, परेड ग्राउंड के पास हुई इस वारदात को गंभीर बताते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि एक महीने के भीतर चार हत्याएं होना प्रदेश में बिगड़ती स्थिति का प्रमाण है।
उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में खुलेआम गोलीकांड जैसी घटनाएं हो रही हैं और अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। गोदियाल ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर भी चिंता जताई और कहा कि पुलिस तंत्र निष्पक्ष रूप से काम करने के बजाय राजनीतिक दबाव में है।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप कर कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो पार्टी आंदोलन करेगी।
गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष कॉंग्रेस उत्तराखण्ड
Reported By: Shiv Narayan













Discussion about this post