नई दिल्ली में होली के अवसर पर पर्वतीय लोक विकास समिति एवं भाजपा हिमालय परिवार के मुख्य संयोजक सीए Rajeshwar Painyuli की ओर से पौड़ी गढ़वाल के सांसद Anil Baluni के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बलूनी परिवार ने गढ़वाली गीतों पर जमकर आनंद लिया और पारंपरिक अंदाज में अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी ने लगातार दूसरे वर्ष सफल आयोजन के लिए राजेश्वर पैन्यूली और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देता है और हमें इसे मिल-जुलकर मनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के विकास में हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी व्यक्त किया और प्रवासी उत्तराखंडियों से गांवों में जाकर पर्व मनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक सीए राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि होली हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ रंगों की तरह मिलजुल कर रहने का संदेश भी देती है।
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post