इसे भी पढ़ें
रायवाला क्षेत्र में मोतीचूर फ्लाईओवर के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। देहरादून से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कॉर्पियो, ट्रक और एक अन्य कार आपस में टकरा गईं।
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बस और स्कॉर्पियो में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री झंडा मेला से लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जया बलूनी,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश)
Reported By: Praveen Bhardwaj












Discussion about this post