
देहरादून में आयोजित इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर उत्तराखंडवासियों के दिलों की खास धड़कन बनता जा रहा है। भव्य और आकर्षक इस मेले में महिलाओं और युवतियों के लिए सौंदर्य से जुड़े हर तरह के उत्पाद बड़ी संख्या में उपलब्ध हैं। मेकअप से लेकर स्किन केयर तक ऐसा हर सामान मौजूद है, जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।
मेले में आर्टिफिशियल ज्वैलरी के सैकड़ों आकर्षक आइटम महिलाओं को खास तौर पर लुभा रहे हैं। चमचमाती और सुंदर ज्वैलरी स्टॉल पर खरीदारों की लगातार भीड़ देखी जा रही है। प्रतिदिन विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी में निरंतर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
दिल्ली से आए जतिन शर्मा के ब्यूटी कार्निवल स्टॉल पर गारंटी के साथ मेकअप का पूरा रेंज, फेशियल क्रीम, एलोवेरा जेल, विटामिन-सी उत्पाद, आई-लाइनर सहित अनेक सौंदर्य प्रसाधन उपलब्ध हैं, जिन्हें महिलाओं और युवतियों ने बड़े उत्साह के साथ खरीदा। इसके अलावा बेस मेटल, कॉपर, मीनाकारी कंगन, गोल्डन लुक वाले हार, ब्रेसलेट, बालियां और डायमंड रूपी आभूषण भी खास आकर्षण बने हुए हैं।
मेले के मीडिया कोऑर्डिनेटर किशोर रावत ने बताया कि प्रतिदिन हजारों लोग खरीदारी और मनोरंजन के लिए मेले में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल भव्य और आकर्षक है, बल्कि उत्तराखंड और देहरादून की शांति प्रिय व सभ्य जनता के सहयोग से यहां सुखद और अनुशासित माहौल बना हुआ है, जिसका आनंद महिलाएं, बच्चे और युवा घंटों तक उठाते नजर आ रहे हैं।
Reported By: Arun Sharma













Discussion about this post