उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष पर इस बार राज्य की लोकसंस्कृति और परंपराओं को खास तवज्जो दी जा रही है। देवभूमि की पहचान रहे लोकपर्व इगास को इस बार राज्य की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के साथ जोड़ा गया है। संस्कृति, साहित्य एवं लोक कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने बताया कि रजत जयंती समारोह की शुरुआत एक नवंबर से मुख्यमंत्री आवास में इगास महोत्सव के रूप में की जाएगी, जो नौ नवंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और हिमालयी राज्यों के लोक कार्यक्रमों के साथ जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि इगास लोकपर्व उत्तराखंड की आस्था और परंपरा का प्रतीक है, और इस वर्ष इसे गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। विधायक और सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के साथ इस पर्व को मनाएंगे, वहीं मुख्यमंत्री आवास पर भी पारंपरिक लोकनृत्य, गीत और सांस्कृतिक झलकियों के साथ इस पर्व को विशेष रूप से मनाया जाएगा।
मधु भट्ट, उपाध्यक्ष, संस्कृति साहित्य एवं लोक कला परिषद
Reported By: Arun Sharma












Discussion about this post